धूमधाम से मनाई गई महाराजा मर्दन सिंह की जयंती , धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा यात्रा* - newsgoldsmithtimes

TIME

gold smith times newsgoldsmithtimes आप सभी का आपके पसंदीदा वेब न्यूज़ गोल्ड स्मिथ टाइम में हार्दिक स्वागत है ############################## ​ ################################ अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना गोल्ड स्मिथ टाइम्स साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है इंडिया टीवी 7 जनता की ताकत में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- +917007323622
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे INDIA TV 7 JANTA KI TAKAT EDITOR IN CHIEF POONAM PANDAY CONTACT NUMBER - +918530506259 या ईमेल करें indiatv7janatakitakat@gmail.com पर, INDIA TV 7 JANTA KI TAKAT को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे +918530506259

Total Pageviews

Monday, 30 October 2023

धूमधाम से मनाई गई महाराजा मर्दन सिंह की जयंती , धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा यात्रा*

 *






ललितपुर  में अखिल भारतीय  क्षत्रिय   महासभा  के तत्वाधान  में क्षत्रिय  समाज  मन्दिर  बंशीपुरा  में महाराजा  मर्दन  सिंह  की  जयंती  एवं दशहरा   मिलन समारोह  व शस्त्र पूजन  विधान  परिषद के सभापति मानवेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में एवं संत कृपाल सिंह महाराज के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम के पूर्व गोविंद सागर बांध के पूछा से विशाल शोभा यात्रा बैंड बाजो के साथ निकाली गई। शोभायात्रा नेहरू " महाविद्यालय, मवेशी  बाजार, आजाद चौक, सावरकर चौक, घण्टाघर ,पानी की टंकी, इलाइट  चौराहा होते हुए बंशीपुरा मन्दिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि   सभापति मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत देश को आजादी दिलाने में क्षत्रियों की प्रमुख भूमिका रही। 1857 कि क्रंति के अग्रदूत महाराजा मर्दन सिंह जी ने सर्व समाज को साथ लेकर देश की आजादी के लिए सर्वस्व निछावर कर दिया था। आज उनका जन्मदिन है। जिससे  हम  सभी  उनके चरणों मे नमन करते है। संत कृपाल सिंह जी महाराज ने कहा कि समाज मे शिक्षा का अभाव है। अतः हम सभी को शिक्षा पर जोर देना चाहिए।

अध्यक्षता कर रहे उमाशंकर सिंह कुशवाह ने कहा कि क्षत्रिय अपने देश की रक्षा के लिए जन्म लेता है। इस लिए एकता बनाये रखते हुए एक जुट होकर समाज कि सेवा करे। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जेके सिंह ने कहा कि समाज की उन्नति के लिये बुरे व्यसन त्यागते हुए समाजिक कार्य करना चाहिए । इसमें हम सहयोग देने को तैयार है। अन्य वक्ताओं ने कहा  कि समाज का जीर्ण शीर्ण मन्दिर का पुनः निर्माण होना चाहिए साथ ही मन्दिर की जमीन पर बाउंड्री वाल होनी

चाहिए। जिसमें सभी आर्थिक सहयोग करे ।

*पूजन कर दीप किया प्रज्वलित* 

शोभा यात्रा के दौरान सप्पू  राजा पतसेमरा , सन्तु  राजा बिरधा एवम रवि राजा ने जगह जगह स्वागत स्वल्पाहार कराया। इसके बाद अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम जी के चित्र के समक्ष पूजन कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद बिधि  विधान वैदिक मन्तोचारन  से शस्त्र पूजन किया गया।

*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ये लोग रहे मौजूद* कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह परमार, जिला महामंत्री भगवत सिंह बैस, दरयाव सिंह परमार,सुरेन्द्र पाल सिंह वघेल, टीटू राजा, धर्मेन्द्र सिंह परमार, भूपेंद्र सिंह तोमर, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, रामलला  सिकरवार, प्रवेन्द्र  सिंह बुन्देला , बब्बू राजा, जयहिंद सिंह परमार, राजेन्द्र सिंह राठौड़, पुष्पेंद्र सिंह बुन्देला , भगवान सिंह, संग्राम सिंह बुन्देला , भीष्म प्रताप सिंह, राजा प्रताप, आदि हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम  का  संचालन  राजेन्द्र सिंह राजावत एवम बॉबी राजा ने किया। अंत मे जिला महामंत्री भगवत सिंह बैस तेरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 *रिपोर्ट महेंद्र बुंदेला*

No comments:

Post a Comment

पेज