मेहरावन मंदिर पर सम्पन्न हुई तालबेहट की ब्लॉक स्तरीय बैठक
तालबेहट। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद ललितपुर इकाई के तालबेहट ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा स्थानीय मेहरावान मंदिर पर सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तालबेहट नगर आगमन पर पत्रकार साथियों द्वारा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सम्राट राजा का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सम्राट राजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजा मर्दन सिंह की नगरी तालबेहट में पत्रकारिता और संगठन का इतिहास गौरवशाली रहा है। हमारा संगठन सदस्य संख्या में तालबेहट सदैव ही सर्वोच्च रहा है। जल्द ही ब्लॉक इकाई के गठन करके संगठन को गतिशील किया जाएगा। जिले का सबसे मजबूत संगठन है। संगठन के सदस्य और नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने हमेशा ही नगर विकास में बढ़ चढ़कर भागीदारी की है। कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र बुंदेला ने कहा कि ग्रापए ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों का सबसे बड़ा हितग्राही संगठन है। कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री प्रवेश श्रीवास्तव, पूर्व तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी, विनोद अवस्थी आदि ने अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व तहसील महामंत्री मनोज पुरोहित, शरद सोनी, मनोज तिवारी टाटा, अमित गुप्ता, भीष्म प्रताप सिंह, सुरेन्द्र रजक करमरा, अमित बुंदेला, कृष्णपाल बुंदेला, केशवेंद्र राजा, शैलेंद्र राजा, अजय बुंदेला, एनपी गोस्वामी, नरेंद्र दीक्षित, बृजेश साहू, विपिन रेजा, सुरेश कुशवाहा, प्रदीप राजपूत, आनंद कुशवाहा, अन्नू चौबे, दशरथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment