*ललितपुर क्षत्रिय होरी मिलन समागम, सहभोज कार्यक्रम संपन्न
*
*प्रमेन्द्र सिंह बुंदेला बने क्षत्रिय समाज के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष*
*क्षत्रियों के हित में मेरे शरीर की एक एक बूंद न्यौछावर – प्रमेन्द्र बुंदेला जाखलौन*
ललितपुर। स्थानीय विश्वेश्वरैया हॉल में क्षत्रिय होली मिलन, समागम, सहभोज समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां जगदम्बा स्वरूप कर्णिका राजे और परिणीति राजे ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सम्पूर्ण समाज ने कार्यक्रम के शुभारंभ में क्षत्रिय कुल श्रेष्ठ भगवान श्री रामचन्द्र जी की स्तुति गाकर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दरयाव सिंह छायन और कार्यक्रम का संयोजन कुंवर प्रमेन्द्र सिंह बुंदेला ‘बिट्टू राजा जाखलौन’ ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि क्षत्रियों का बल भगवान हनुमान जी जैसा है। जब क्षत्रिय बल जागता है तो पर्वत भी हथेली पर उठा लेता है। आज हमारे समाज के युवा वही हनुमान बनकर समाज को आगे ले जाना का काम कर रहे है, जो कि काबिले तारीफ है।
कार्यक्रम संयोजक कुंवर प्रमेन्द्र सिंह बुंदेला ‘बिट्टू राजा जाखलौन’ ने क्षत्रिय समाज की महान विभूतियों के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जिस तरह भगवान श्री रामचन्द्र जी मर्यादा का प्रतीक बने। जिस तरह से महाराणा प्रताप ने वीरता का भी गौरव बढ़ा दिया और जिस तरह से बुन्देलखण्ड केसरी महाराजा छत्रसाल जू देव ने संघर्ष को भी संघर्ष करना सिखा दिया। उसी तरह से मै भी क्षत्रिय समाज के हित के लिए अपने शरीर के एक एक बूंद न्यौछावर कर दूंगा। ये होली मिलन मात्र रंगो के उल्लास नही है बल्कि समाज को गतिशीलता देने की एक शुरुआत के लिए किए गया।
क्षत्रिय युवा जिलाध्यक्ष और ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन जिलाध्यक्ष ठा. सम्राट सिंह ने कहा कि जिले में क्षत्रियों के मतदाता करीब 80 हजार है और आबादी सवा लाख से अधिक है। जिसकी वास्तविक गणना के लिए घर घर संपर्क करके परिवारों का सम्पूर्ण विवरण संग्रहित किया जाएगा। क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह तोमर ने कहा क्षत्रिय हमेशा से समाज के रक्षक और मार्गदर्शक रहे और आगे भी रहेंगे। हमारे पुरुषार्थों को सर्व समाज ने सदैव स्वीकारा है और यही बात हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रमाण है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष भगत राजा अंधियारी ने कहा कि ये एकता अब हमे राजनीतिक मुकाम देने में समर्थ हो गई और आने वाले समय में हर क्षेत्र में हमे आगे बढ़ाएगी।
जनपद ललितपुर में क्षत्रिय समाज के सभी सक्रिय गुटों ने आपस में विलय करके कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में प्रमेन्द्र सिंह बुंदेला को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष घोषित किया और आगामी समाज के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। मंच संचालन रविन्द्र राजा जरावली ने किया और आभार विक्रम राजा किला कोठी नाराहट ने किया।कार्यक्रम के दौरान दरियाब सिंह परमार पूर्व ब्लॉक प्रमुख, प्रमेंद्र सिंह बुंदेला बिट्टू राजा जाखलोन, सोबरन सिंह बुंदेला पूर्व प्रधान पाचोनी, महेंद्र प्रताप सिंह पप्पू राजा आलापुर, भूपेंद्र सिंह बुंदेला बड़े राजा, अरविंद सिंह बुंदेला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महरोनी, समर सिंह परमार, रघुवीर सिंह बुंदेला अध्यापक, पुनीत सिंह परिहार नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट, अविनाश सिंह बुंदेला बनगुवां कलां, विजय परिहार,जितेंद्र सिंह प्रभारी प्रधान संघ, शैलेंद्र सिंह बुंदेला प्रधान सेरवास, जेके सिंह तोमर, अमर सिंह बुंदेला चकबंदी, केहर सिंह बुंदेला, गजेंद्र सिंह बुंदेला हैट्रिक प्रधान, केपी सिंह बुंदेला ननोरा, भाजपा जिला महामंत्री रुचिका बुंदेला, आरती सिंह, राजकुमारी बुंदेला, परिणीति राजा, कर्णिका राजा, केशवेंद सिंह बुंदेला रानू राजा, रविन्द्र राजा जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा, संग्राम सिंह बुंदेला अध्यक्ष रोजगार सेवक संघ, विक्रम प्रताप सिंह बुंदेला किला कोठी नाराहट, हेमंत राज शाह बुंदेला, ताहर राजा, मोहन तोमर प्रबंधक क्षत्रिय मंदिर, सतेंद्र ठाकुर, युवराज सोलंकी, अभिमन्यु सिंह बुंदेला, हर्षवर्धन बुंदेला, यशोवर्धन बुंदेला, दुष्यंत प्रताप सिंह प्रधान उत्तमधना, राधारमन सिंह परमार, हरेंद्र राजा खजरा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, रवि ठाकुर, राजेंद्र सिंह परमार लडवारी, रवि राजा, ओमेंद्र सिंह परमार, पुष्पेंद्र सिंह परमार, राघवेंद्र सिंह, महेंद्र बुंदेला, विजय सिंह परिहार, जीतू राजा प्रधान हसगुआ, कृपाल सिंह प्रधान पिपरई, विक्की राजा, गजेंद्र राजा, डग्गी राजा, गोलू राजा, अरविंद राजा पार्षद, अमरेंद्र सिंह बुंदेला मैलवारा, नरेंद्र राठौड़, अरविंद राजा, विजेंद्र राजा जाखलोंन, रक्षपाल सिंह बुंदेला, हरपाल सिंह सिसौदिया भाजपा मंडल अध्यक्ष बार, अरुण राजा रोड़ा, भूपेंद्र सिंह चौहान, रामप्रताप राजा, पुष्पेंद्र राजा, यशवीर परमार, घनेंद्र राजा बानपुर शिक्षक, अजय प्रताप सिंह तोमर, भगवत सिंह बुंदेला अधियारी, राघवेंद्र राजा, देवेंद्र राजा, स्वरूप सिंह चौहान प्रधान बंदरगुड़ा, राजाभैया दिगवार, जितेंद्र सिंह परमार, हरेंद्र राजा, आशुतोष सेंगर, महेंद्र सिंह चौहान, संजय गौर, सुरेंद्र सिंह बुंदेला, फूल सिंह बुंदेला खुरा, अमरेंद्र राजा, बिट्टू राजा देवरान, पुष्पेंद्र राजा चक्क, गौरव राजा, दीपेंद्र सेंगर, अजीत राजा, संजय राजा बुंदेला, परमेंद्र राजा कुआतला, सतेंद्र राजा, पुष्पेंद्र राजा, आकाश चौहान, रोहित राजा, मेजर राजा, सचेंद्र राजा, रानू राजा, राजाबाबू बुंदेला गेंदोरा, कल्याण सिंह राजावत, अखंड प्रताप सिंह बुंदेला, हेमेद्र राजा सहित हजारों क्षत्रिय उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment