ललितपुर। कुछ उपलब्धियां ऐसी होती है जो न सिर्फ परिवार बल्कि समाज और क्षेत्र के लिए भी गौरांवित करने वाली होती है। जनपद के ग्राम बांसी के कुलदीप त्रिपाठी के सुपुत्र और ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी के भतीजे रजत त्रिपाठी ने भारतीय विदेश सेवा में चयनित होकर जिले का मान बड़ा दिया है।
इनके चाचा प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि रजत त्रिपाठी पिछले 6-7 साल से अनवरत परिश्रम से यूपीएससी 2023 में कस्टम कलेक्टर के पद पर चयन हुआ था। उसी चयन में अपग्रेड होकर भारतीय विदेश सेवा में चयन हुआ है। इससे पहले 2022 में भारतीय वन सेवा में चयन हुआ था।
रजत त्रिपाठी की उपलब्धि पर पूरा जनपद गदगद है और परिवार
को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।
No comments:
Post a Comment