श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक महोत्सव की 7वीं वर्षगांठ पर निकली श्री जी की भव्य रथ यात्रा।
आचार्य श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज का प्रथम स्मृति दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न।
मूलनायक वासुपूज्य भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महा महोत्सव मनाया।
तालबेहट (ललितपुर) राष्ट्र संत आचार्य प्रवर श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज का प्रथम स्मृति दिवस महा महोत्सव पखवाड़े में 6 फरवरी से जैन मंदिरों में निरंतर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जा रहे हैं। गुरुवार को कसबे के वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में पं. संतोष कुमार शास्त्री अमृत ललितपुर के निर्देशन में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक महोत्सव की 7वीं वर्षगांठ मनायी गयी। जैन धर्म के 12 वें तीर्थंकर मूलनायक वासुपूज्य भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महा महोत्सव के अवसर पर शुलभा ललित जैन कोटा परिवार ने प्रथम पालना झुलाया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में ध्वजारोहण सी.ए. मोहित जैन दिल्ली ने किया। सुरेंद्र कुमार, गौरव जैन, सिद्ध विरधा, नितेश नयाखेड़ा ने मंदिर के शिखरों पर ध्वजरोहण किया। अरविन्द कुमार विकास भंडारी कड़ेसरा ने वासुपूज्य भगवान एवं विनय कुमार नीकेश गरेठा ने मुनिसुव्रत नाथ भगवान का अभिषेक एवं अशोक कुमार हितेंद्र पवैया कड़ेसरा ने शांतिधारा संपन्न की। कलशभिषेक एवं शांतिधारा के कार्यक्रम में देवेन्द्र बसार, कपिल मोदी, अंजेश गुन्देरा, सुरेंद्र विरधा, राकेश सतभैया, अशोक विरधा ने प्रमुख भूमिका निभायी। सुशील मोदी ने छत्र चढ़ाया, चक्रेश बुढ़पुरा एवं पुष्पेंद्र विरधा ने चमर ढोरे। मंगल आरती बहु मण्डल वासुपूज्य जिनालय ने उतारी। अनिल वबीना ने मंगल कलश की स्थापना की। तत्पश्चात् राजेश जैन पार्टी के मधुर संगीत में पंचकल्याणक महामंडल विधान का आयोजन किया गया। दोपहर की बेला में श्री जी की भव्य रथ यात्रा निकाली जिसमें तैल चित्र की झाँकी, रथ पर विधि नायक भगवान आदिनाथ स्वामी को लेकर मुख्य इंद्र, धर्मध्वजा लेकर बग्गी में सवार धर्म श्रेष्ठी, डी जे की धार्मिक धुनों पर नृत्य करते बालिका बहु महिला मण्डल एवं युवा, सत्य-अहिंसा के नारे लगाते हुए महिला-पुरुष चल रहे थे। नगर अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार सहित श्रद्धालुओं ने अपने द्वार को रंगोली से सजाकर श्री जी की मंगल आरती उतारी। शोभा यात्रा प्रमुख मार्गो से होती हुई पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से वापस मंदिर जी आयी। जहाँ महामस्तिकभिषेक शांतिधारा फूलमाल का आयोजन किया गया। रात्रि में कीर्ति स्तम्भ पर दीप प्रज्वलित कर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को नमन किया। भव्य आरती यात्रा मंदिर जी आयी एवं भक्तामर पाठ के साथ 48 दीप प्रज्वलित कर मूलनायक वासुपूज्य स्वामी की मंगल आरती उतारी। कार्यक्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन विशाल जैन पवा एवं आभार व्यक्त मंदिर समिति के महामंत्री प्रवीन भंडारी कड़ेसरा ने किया।
No comments:
Post a Comment