गौशाला श्री आचार्य विद्यासागर दयोदय गौशाला एवं पर्यावरण केंद्र का हुवा भव्य
शुभारंभ,
मड़ावरा।तहसील मड़ावरा के
गौशाला तिसगना मंडी के बगल में गिरार रोड मड़ावरा स्थित नवीन श्री आचार्य विद्यासागर दयोदय गौशाला एवं पर्यावरण संरक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ श्यामविहारी गुप्ता जी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग यूपी सरकार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज नवाचार्य श्री समय सागर महाराज के आशिर्वाद व निर्यापक मुनिश्रीअभयसागर महाराज जी जी की प्रेरणा से मुनिश्री प्रबोधसागर महाराज मुनिश्रीशैल सागर महाराज मुनिश्री अचल सागर महाराज जी के सानिध्य में सुबह से श्रीजी का अभिषेक शान्तिधारा पूजन विद्यान का आयोजन किया गया। जिसमें डा.विरधी चंद्र डा०विकास मुकेश मामा नितिनकुमार विपिन कुमार ललितपुर, हर्षवर्धन सेठी, दीपक जैन के साथ कई लोगों ने विधान में भाग लिया। मुनिश्री ने अपने प्रवचन में कहा कि या श्री, सः गौ अर्थात इस धरती पर जो भी सम्पदा है वह गाये है। गाय बचेगी तो देश बेचेगा। पशुधन् पूरी काम आता है। पशुधन हमारी प्राकृतिक धरोहर है इसके विनाशसे. नतो हरियाली बचेगी और न ही खुशहाली बचेगी।मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग श्यामविहारी गुप्ता ने कहा कि हमें जैविक खेती करनी चाहिए। अगर हम इसी तरह रसायनों का उपयोग करते रहेगें तो बीमारी बढ़ेगी। जैविक खेती करने पर हम स्वयं को परिवार को को जैविक प्रशिक्षण से विकसित करेंगे। विशिष्ट प्रेमचन्द प्रेमी अध्यक्ष राकेश जैन महामंत्री दयोदय महासंघ जो कि पूरे देश में 164 गौशाला से सम्बध्द है। उन्होंने कहा कि दयोदयु, महासंधू, आपको पूरा सहयोग प्रदान करेगा। गाय हमारी माँ हमारे जीवन की रक्षक है हमें भी अपनी माँ की रक्षा करनी चाहिये। इसी मौके पर डा०राकेश जैन धर्मेन्द्र कुम्हेडी राजीव खोला शैलेन्ड वैद्य सरितेश अभिषेक मलैया सेदीवसिघई, देवीमीत चौधरी अरुण बजाज, विक्रम बजाज सुरेश संहपुर सुखलाल डोंगरा प्रसन्न सगोरया ब्रजेश गुप्ता आशीष गुप्ता वरिष्ठ नेता श्रीरामपटैरिया ब्लाक प्रमुख चन्द्रदीप रावत मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल मनोज शर्मा नारायन सिंह सेंगर प्रिंस राजा सुमत मोदी प्रधान अनिल जैन मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन नीलेश जैन राजू सोरया ने किया।आभार भामाशाह अभिनन्दन अब्बू चौधरी ने किया।
No comments:
Post a Comment