रिपोर्ट–यशपाल सिंह परमार, ललितपुर
ललितपुर । जिलाधिकारी श अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर जनपद की नगर पालिका एवं तीनों नगर पंचायतों में प्रतिबंधित पॉलीथीन की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नगर विकास विभाग द्वारा दुकानों पर विक्रय की जा रही प्रतिबंधित पॉलीथीन को जब्त कर जुर्माना की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 20 सितम्बर को नगर पालिका परिषद ललितपुर के अन्तर्गत सम्पूर्ण व्यावसायिक क्षेत्रों में ‘‘प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ो अभियान’’ चलाया गया। इस दौरान सब्जी मंडी में एक दुकान से प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गयी तथा दुकान संचालक पर 02 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान पालिका की टीम द्वारा समस्त दुकानदारों से प्रतिबंधित पालीथिन का प्रयोग न करने तथा अन्तिम चेतावनी देकर शेष दुकानों से पालीथीन जब्त की गयी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी निहाल चन्द, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, प्रभारी सफाई निरीक्षक रमाकान्त तिवारी, हैड स्वास्थ्य नायक संजय कुमार, जोन पर्यवेक्षक अमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महरौनी पंकज सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली महरौनी द्वारा संयुक्त रूप से नगर महरौनी में संचालित दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर विक्रय की जा रही प्रतिबंधित पॉलीथीन की रोकथाम हेतु आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथीन प्राप्त हुई। पॉलीथीन जब्तीकरण अभियान के दौरान निकाय द्वारा लगभग 5 कि०ग्रा पॉलीथीन जब्त की गयी एवं 10 हजार रू० जुर्माना बसूला गया।
No comments:
Post a Comment